उधर विश्व हिंद महासंघ ने रजपुरा कालोनी में बैठक कर स्वामी जी की प्रतिमा शरारती तत्वों द्वारा तोड दिये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तोड़ना देश का अपमान है। प्रतिमा तोड़ने वालों के विरुद्ध देश द्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष रामभरोष गौतम ने कहा की संत महर्षियों का अपमान किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं किया जायेगा। चेतावनी भी दिया की इस प्रकरण में लीपापोती हुआ तो महासंघ की ओर से उग्र आंदोलन भी किया जायेगा। बैठक में संतोष दूबे, पंचम राम जायसवाल, निहाला दूबे, महेंद्र सिंह चौहान, डॉ. पूर्णमांसी विश्वकर्मा, राजबहादुर शर्मा, रामजी यादव, कमलेश उमर वैश्य आदि उपस्थित रहे।