कार व ट्रेलर से भिड़ंत के आधे घंटे बाद हादसे वाले स्थान पर ही पेड़ से टकराकर एक और हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को बयाना के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर के जिला अस्पताल रैफर कर दिया। घायल की पहचान रवि जाटव, अरविन्द एवं रोहित उच्चैन के निवासी के रूप में हुई है।