8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस लड़के ने 4 साल में बढ़ाए 24 इंच बाल, कारण जानकर हर कोई कर रहा तारीफ

Inspirational Story: इनसे मिलिए, ये हैं केसर देव उर्फ केडी। भरतपुर में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर काम करते हैं। वर्तमान में जिला परिषद के सीईओ के निजी सचिव हैं। इन्होंने अपने बाल शौक के लिए बड़े नहीं किए, बल्कि दान (डोनेट) करने के लिए किए हैं। केडी ने पिछले चार साल में 24 इंच बाल बढ़ाए हैं, जो उन्होंने कैंसर मरीजों को संस्था के जरिए दान दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 18 Aug 2023, 11:21 AM IST

cancer_patient_wig.jpg

विनोद कुमार शर्मा/पत्रिका न्यूज नेटवर्क/भरतपुर . Inspirational Story: इनसे मिलिए, ये हैं केसर देव उर्फ केडी। भरतपुर में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर काम करते हैं। वर्तमान में जिला परिषद के सीईओ के निजी सचिव हैं। इन्होंने अपने बाल शौक के लिए बड़े नहीं किए, बल्कि दान (डोनेट) करने के लिए किए हैं। केडी ने पिछले चार साल में 24 इंच बाल बढ़ाए हैं, जो उन्होंने कैंसर मरीजों को संस्था के जरिए दान दिए हैं। इन बालों से दो मरीजों के लिए विग बनेगी। केडी कहते हैं कि कैंसर पीड़ितों के बाल कीमो एवं रेडियोथैरेपी के कारण झड़ जाते है। बीमारी के साथ खूबसूरती भी खफा होती है तो मरीजों में निराशा का भाव आता है और वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने को विवश होते हैं। केशर देव ने बताया कि मैंने कैंसर पीड़ित मरीजों को बहुत करीब से देखा है।

केडी ने बताया कि मेरी चाची को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। थैरेपी के बाद उनके बाल चले गए। ऐसे में वह खुद को ही कोसने लगीं। बीमारी में परिजनों ने उन्हें हौसला दिया तो वह इससे बाहर निकलीं, लेकिन बाल चले जाने के कारण घर से नहीं निकलती थीं। इसके चलते मैंने उन्हें विग बनवाकर देने की बात कही, लेकिन उन्होंने मेरे बालों को गरीबों के लिए दान देने की बात कही। केडी बताते हैं कि थैरेपी से करीब 90 प्रतिशत केस में ऐसा होता है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान की 6 वर्षीय बालिका का अनूठा प्रयास, रक्षाबंधन के दिन 1000 पौधे लगाकर बांधेगी रक्षा सूत्र

बच्चे सामान्य बच्चों की तरह नहीं दिखने के कारण मानसिक रूप से पीड़ित हो जाते हैं। केडी ने बताया कि जयपुर की संस्था इन्वेटिव हैल्पिंग हैंड सोसायटी निराशा में जिंदगी जीने वाले लोगों के लिए काम कर रही है। संस्था इनके चेहरे पर खुशियां लाने और प्यार बांटने का काम कर रही है। संस्था बालों से बिग तैयार कर मरीजों को देगी। बतादें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पुत्र वधु हिमांशी गहलोत चला रही हैं।
यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर वायरल हुई राजस्थान पुलिस की ये पोस्ट, एक्टर उत्कर्ष शर्मा ने किया ऐसा रिएक्ट

...लेख खत्म होने तक कर लिया दृढ़ निश्चय
केडी बताते हैं कि बाल बढ़ाने के बाद विग बनाकर दान करने की प्रेरणा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान मिली। केडी बताते हैं कि मैं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान राजस्थान पत्रिका अखबार पढ़ रहा था। पत्रिका के संपादकीय पेज पर छपे एक लेख के खत्म होने तक मेरी सोच बदल चुकी थी। लेख में लिखा था कि एक 12 वर्षीय बालिका ने अपने बाल कैंसर मरीजों के लिए जड़ से डोनेट किए हैं। इसके बाद में मन में यह भाव जागा कि जब एक 12 साल की बच्ची इतना अच्छा सोच सकती है तो हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते। इसके बाद केशर देव ने अपने बाल बढ़ाना शुरू कर दिया। अब केडी ने अपने 24 इंच लंबे बाल दान दिए हैं।