वहीं, हादसे में घायल एक यात्री ने बताया कि हम आखिरी सीट पर बैठे थे, तब भी चेहरे और कंधे पर चोट लगी है। आगे बैठने वाले लोगों को बहुत ही ज्यादा चोट आई है। बस ड्राइवर की गलती के कारण ही ये हादसा हुआ। ट्रक 30 की स्पीड से चल रहा था। बस की स्पीड 100 के ऊपर थी। सामने चल रहे एक ट्रक के पीछे बस चल रही थी। तभी बस चालक ने ओवरटेक का प्रयास किया। लेकिन, सामने से दूसरा ट्रक आ गया तो बस ड्राइवर ने ब्रेक लगाने की जगह आगे चल रहे ट्रक में ही बस को घुसा दिया। हादसे के वक्त सामने वाले ट्रक की स्पीड काफी कम थी। लेकिन, बस 100 से ज्यादा की स्पीड में थी।