आत्महत्या की जानकारी जब मां को हुई तो मृतक की मां थाने पहुंची और फफक-फफक कर रोने लगी। साथ ही पुलिस कर्मियों की ओर इशारा कर कहने लगी, मुझे न्याय चाहिए। इतना कहते ही मां बेहोश हो गई। परिजन उसे पानी पिलाने लगे। मृतक की मां की मांग है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।