महिला पूजा अग्रवाल पत्नी संजीव अग्रवाल निवासी रंजीत नगर ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसका बेटा दीपांश अग्रवाल सरसों ऑयल मिल के कार्य की देखभाल करता है। शहर में एक बदमाशों की गैंग है, जो सीधे-साधे लोगों को फंसाकर उन्हें जान से मारने, झूठे मुकदमों में फंसाने, अपहरण कराने तथा अन्य भय दिखाकर पैसे ऐंठती है। यह लोग कई अवैध धंधों से जुड़े हुए हैं।