आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के जिलों में आगामी दो-तीन दिन मानसून सक्रिय रहने व अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम बारिश व कहीं कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अगले तीन घंटे में रविवार रात 7 बजे से 10 बजे के बीच ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटे में जयपुर, टोंक, भरतपुर, नागौर, बाड़मेर और जालोर जिले में हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। वहीं सीकर, झुंझुनूं, चूरू, दौसा, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बारां, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद, पाली, सिरोही, जोधपुर,बीकानेर और हनुमानगढ़ जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।