8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road Accident: राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी सहित 3 लोगों की मौत

Bharatpur Road Accident: राजस्थान के भरतपुर जिले में उच्चैन थाना क्षेत्र के कैमासी गांव के पास शनिवार को टायर फटने से बेकाबू एक एसयूवी की कार से हुई भिड़ंत में कार सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 23 Sep 2023, 7:55 PM IST

rajasthan_bharatpur_road_accident.jpg

Bharatpur Road Accident: राजस्थान के भरतपुर में उच्चैन थाना क्षेत्र के कैमासी गांव के पास शनिवार को टायर फटने से बेकाबू एक एसयूवी की कार से हुई भिड़ंत में कार सवार पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

करौली के जटवाड़ा से उच्चैन जा रहे थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में भरतपुर के सेवर थाना इलाके के गांधीनगर निवासी संताप (35) उसकी पत्नी डोली (33) और दिनेश नाम का एक व्यक्ति सवार था। ये लोग करौली के जटवाड़ा से उच्चैन जा रहे थे।

दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

जबकि एसयूवी में बामनवास निवासी मुकेश, भरत, डालू राम और लखन मीणा बैठे हुए थे। घायलों में दो की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। एसयूवी में सवार चारों व्यक्ति बामनवास के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक मृतक की 4 माह पहले ही हुई थी शादी