11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

REET 2018 : रीट शिक्षक भर्ती 2018 में 26 हज़ार पदों को लेकर आई बड़ी खबर

REET 2018 : रीट शिक्षक भर्ती 2018 में 26 हज़ार पदों को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट!  
2 min read
Google source verification
REET EXAM

REET EXAM

भरतपुर । राजस्थान में REET EXAM 2018 को लेकर बड़ी खबर है। प्रदेश के भरतपुर जिलें में रीट शिक्षक भर्ती 2018 को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। जिलें में अभ्यर्थियों ने भरतपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक को रीट शिक्षक भर्ती 2018 प्रथम स्तर की कट ऑफ बैड जिला आवंटन शीघ्र करवाने और हाईकोर्ट जयपुर में सभी याचिकाओं का शीघ्र निस्तारण करवाकर विज्ञप्ति अनुसार शीघ्र नियुक्तियां देने के संबंध में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया एवं ज्ञापन दिया।

ये है REET परीक्षा को लेकर पूरा मामला

रीट शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपने ज्ञापन में बताया कि 26000 पदों के लिए रीट प्रथम स्तर का परिणाम जारी किए 2 माह के करीब हो गए हैं लेकिन अभी तक कट ऑफ बैड जिला आवंटन भी नहीं किया गया है जबकि रीट प्रथम स्तर की कट ऑफ और जिला आवंटन किए जाने के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा कोई निषेध आज्ञा नहीं है।

इसलिए रीट शिक्षक भर्ती 2018 प्रथम स्तर की कट ऑफ जिला आवंटन शीघ्र करवाने और हाईकोर्ट जयपुर में सभी याचिकाओं का शीघ्र निस्तारण करवाकर विज्ञप्ति अनुसार शीघ्र नियुक्तियां देने के लिए जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

READ : राजस्थान में यहां हुआ अनोखा घटनाक्रम, इस बात से परेशान होकर टॉवर पर चढा पूरा परिवार, अधिकारीयों के भी फुले हाथ पांव

26 हज़ार पदों को लेकर है भर्ती

जल्दी कट ऑफ जारी करवा कर जिले आवंटन किए जाएं और साथ ही उच्चतम न्यायालय जयपुर में मजबूत पैरवी करवा कर लेवल प्रथम 26000 पदों की भर्ती को विज्ञप्ति के अनुसार शीघ्र पूर्ण कर राज्य के बेरोजगार इस भर्ती में जुड़े हुए हैं इस कारण राजस्थान के 26000 बेरोजगार युवा मानसिक प्रताड़ना से पीड़ित हैं समस्त रीट अभ्यार्थी प्रथम लेवल के अभ्यर्थियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया एवं जिला कलेक्टर संदेश नायक को ज्ञापन दिया।

READ : राजस्थान में यहां 27 साल बाद टूटेगा सर्वाधिक गर्मी का रिकॉर्ड ! 49 डिग्री तक जा चुका है इस जिले का तापमान