9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाभी जी घर पर है सीरियल की अनिता ने दूसरे की पत्नियों पर डोरे डालने का खोला राज

भाभीजी घर पर हैं में अनिता भाभी ने धारावाहिक के दो मुख्य किरदार की एक दूसरे की पत्नियों पर डोरे डालने का राज आज यहां खोला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 4 Nov 2017, 11:36 PM IST

Comedy serial 'Bhabhiji is at home

राजनांदगांव. हास्य धारावाहिक 'भाभीजी घर पर हैंÓ में अनिता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन ने धारावाहिक के दो मुख्य किरदार तिवारी जी और विभूति जी की एक दूसरे की पत्नियों पर डोरे डालने और उनकी पत्नियों के इससे अनजान बने रहने का राज आज यहां खोला। उन्होंने कहा कि दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि जिस दिन पत्नियां सब समझने लग जाएंगी कॉमेडी, त्रासदी में बदल जाएगी और धारावाहिक ही बंद हो जाएगा।

वास्तविक जीवन में उनके साथ ऐसी स्थिति नहीं
यहां मिस्टर एंड मिस राजनांदगांव प्रतियोतिगा में निर्णायक का किरदार निभाने पहुंची सौम्या ने आज शाम मीडिया से बात की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वास्तविक जीवन में उनके साथ ऐसी स्थिति नहीं हैं कि उनके पति किसी और पर डोरे डालें। उन्होंने यह भी कहा कि वे भगवान से दुआ मांगती हैं कि किसी भी स्त्री के साथ ऐसी स्थिति कभी न हो।

मिस्टर एंड मिस राजनांदगांव प्रतियोगिता
धारावाहिक में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली दो अभिनेत्रियों में से बेहतर कौन के सवाल पर सौम्या ने कहा कि वे तो उनकी सहयोगी कलाकार हैं, यह तय करना दर्शकों का काम है। राजनांदगांव में देर शाम मिस्टर एंड मिस राजनांदगांव प्रतियोगिता आयोजित हुई। रेवाडीह स्थित राज इंपीरियल होटल में इस आयोजन का गवाह बनने शहर और आसपास से युवाओं की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही। देर रात विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

किस्मत क्या है
भोपाल में पैदा हुईं सौम्या का कहना है कि वे वहां से दिल्ली और फिर मुंबई पहुंची है और आज इस मुकाम में हैं। उन्होंने कहा कि टैलेंट के दम पर ही आगे बढ़ा जा सकता है। किस्मत को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जब पूरी इमानदारी से की गई तैयारी मौके के साथ मिलती है, उसे ही किस्मत कहा जाता है।

चुने जाएंगे श्रेष्ठ
आयोजन समिति से जुड़े अमित अजमानी, सुबोध राजन ने बताया कि पूर्व में ८० युवक-युवतियों का ऑडिशन लिया गया था। इनमें से २० युवक और २० युवतियों का चयन हुआ है। इन चयनित युवाओं में से खिताब का दावेदार चुना जाएगा। इसके अलावा और भी कई श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।

कान्फिडेंस बढ़ता है
राजनांदगांव में इस तरह के आयोजन को बेहतर प्रयास बताते हुए टीवी अभिनेत्री सौम्या ने कहा कि जरूरी नहीं कि सभी आयोजन दिल्ली और मुंबई तक सीमित रहें। उन्होंने कहा कि युवाओं को मौके मिलते रहने चाहिए। उनके निर्णय का आधार क्या होगा, के सवाल पर सौम्या ने कहा कि वे यह देखेंगी कि किस प्रतियोगी की पर्सनालिटी रियल है। बनावटी जवाब न हो। वे रियल पर्सनालिटी को चुनना पसंद करेंगी।