
आपका बच्चा कैसे लाएगा बेहतर मार्क्स, आज यहां बताएंगे एक्सपर्ट, आप भी जरूर आइए...
भिलाई . सीबीएसई के बोर्ड एग्जाम में अब सिर्फ 4 महीने का वक्त शेष है। ऐसे में तैयारी की जितनी जरूरत बच्चों को है, उतनी ही संजीदगी पैरेंट्स को भी दिखानी होगी। एक बात तो साफ है। यह 4 महीने आपके बच्चे के लिए 40 साल तय करेंगे। बच्चे के अच्छे माक्र्स ही होंगे जो पैरेंट्स को छोटे या बड़े सपने दिखाएंगे। पैरेंट्स के सपनों को मजबूती और बच्चे का भविष्य सुनहरा बनाने में सहयोग देने के मकसद से पत्रिका और सचदेवा न्यू पीटी कॉलेज ने पैरेंटिंग टुडे वर्कशॉप शुरू की है। बोर्ड एग्जाम में बच्चे के परफॉर्मेंस को और भी बेहतर बनाने के लिए सचदेवा कॉलेज की एक्सपर्ट फैकल्टी और एमजीएम स्कूल की टीसर्च ने 'समस्या और समाधानÓ का मंथन किया। जो बाते निकलकर सामने आईं है, बेहतर होगा उन्हें आप भी समझें।
पैरेंटिंग कोच बोले, भविष्य बनाने यही है मौका
इस मंथन में सचदेवा न्यू पीटी कॉलेज के डायरेक्टर चिरंजीव जैन बतौर एक्सपर्ट शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आगे की लाइफ को बेहतर बनाने के लिए बच्चों को आज अपनी पूरी ताकत झोकनी होगी। यह टीसर्च के मार्गदर्शन में ही संभव हो सकता है। हर टीसर अपनी क्लास में सभी बच्चों को आगे बढ़ता देखना चाहती है, इसके लिए जीतोड़ मेहनत भी जारी है। कार्यक्रम में कॅरियर काउंसलर डॉ. किशोर दत्ता, पत्रिका भिलाई के संपादक नितिन त्रिपाठी, एमजीएम प्राचार्य शाइनी प्रकाश, सचदेवा फैकल्टी संजीव कुमार, रामकुमार यादव, अभिषेक बनर्जी, जेपी सिंह, राजेश शर्मा और सरम्मा जार्ज मौजूद रहीं। सभी एक्सपट्र्स ने एमजीएम के टीसर्च के साथ बच्चों का रिजल्ट बेहतर बनाने के लिए अपनी राय रखी।
पैरेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
- एग्जाम नजदीक है, इसलिए अभी सिर्फ स्कूल या कोचिंग पर निर्भर नहीं रहे। बच्चे की प्रॉपर मॉनीटरिंग करना आपकी भी जिम्मेदारी है।
- बच्चों को फिलहाल मोबाइल से दूर रखें।
- अपने बच्चे की कैपिसिटी को समझें, उस पर जबरन दवाब न डालें। हर बच्चा अलग होता है।
- दिन में कम से कम उसकी पढ़ाई का जायजा लें। मां के साथ-साथ यह पिता का फर्ज भी है।
- रिजल्ट बेहतर आने पर उपहार का लालच हर बच्चे पर काम नहीं आएगा। बेहतर होगा कि उसे पढ़ाई और भविष्य की अहमियत समझाएं।
कौन सी समस्या, क्या हो सकता है समाधान
- बच्चे गणित को तो सीरियल लेते हैं, लेकिन सोशल साइंस उनके लिए बोरिंग है। जबकि इन विषयों में अच्छे कमांड से रिजल्ट बेेहतर हो सकता है।
- सीबीएसई ने सैंपल पेपर अपलोड कर दिए हैं, इन्हें डाउनलोड कीजिए। इससे आपको पता चलेगा कि प्रश्नों को कैसे हल करना है। एक्सल करने से लेकर पासिंग माक्र्स लाने तक सबकुछ समझाया गया है।
- सिटी के टॉपर्स का कहना है कि उन्होंने बोर्ड एग्जाम शुरू होने के ६ महीने पहले से ही मोबाइल, वॉट्सएप और एफबी एक्सेस नहीं किया। अच्छे रिजल्ट के लिए क्या आप थोड़ा इंतजार नहीं करेंगे।
टीसर्च के सामने क्या है चुनौति
- हर क्लास में ऐसे कई बच्चे हैं, जो दूसरों से कमजोर है, ऐसे में यह टीसर्च की जिम्मेदारी होगी कि वे उन्हें कैसे तैयार करें।
- बच्चे रेगुलर क्लास नहीं आ रहे, जबकि कोर्स आगे बढ़ता जा रहा है। टीसर्च को चुनिंदा बच्चों पर एक्स्ट्रा मेहनत।
- टीसर्च बच्चों को बोर्ड की तैयारी के बारे में बता रहे हैं, पर वे उनकी कही बातों को इगनोर कर रहे हैं।
- बोर्ड ने पैटर्न में वेरीएशन लाया है, अब बच्चों को इसके हिसाब से ही अपडेट करना होगा।
सैंपल पेपर अपलोड हुए, बदलाव भी
सीबीएसई ने 2019 के 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र में बदलाव किया है। इस बार बोर्ड परीक्षार्थी को आंतरिक विकल्प वाले प्रश्नों की संख्या अधिक होगी। इससे छात्रों को परीक्षा में सहूलियत के साथ-साथ प्रश्न चुनने का अवसर मिल जाएगा। यह सुविधा पहली बार बोर्ड दे रहा है।
एग्जाम का ब्लू प्रिंट सीबीएसई की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं
बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए सैंपर पेपर जारी किए हैं। इसके जरिए परीक्षार्थी परीक्षा पैटर्न आदि की जानकारी ले सकेंगे। एग्जाम का ब्लू प्रिंट सीबीएसई की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें अलग-अलग सब्जेक्ट की लिस्ट भी अपलोड की गई है। साथ ही बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए मार्किंग स्कीम भी जारी की है. नई स्कीम के अनुसार इस बार बोर्ड एग्जाम में 10वीं और 12वीं दोनों क्लासेस के स्टूडेंट्स के लिए पेपर में इंटरनल च्वाइस वाले सवाल बढ़ा दिए गए हैं।
आपका बच्चा कैसे लगाएगा बेहतर माक्र्स आज यहां बताएंगे नामी एक्सपर्ट, आप भी जरूर आइए...
स्थान - एमजीएम विद्यालय, सेक्टर-6
समय - दोपहर 12 बजे से
कौन करेगा आपकी मदद - चिरंजीव जैन, पैरेंटिंग कोच, डॉ. किशोर दत्ता।
Published on:
28 Oct 2018 10:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
