22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब BSP में वन कंपनी वन रूल्स की मांग, आखिर क्या है पूरा माजरा यहां पढ़ें

भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक कार्मिक व प्रशासन अनुराग नागर से संयुक्त यूनियन के प्रतिनिधि मिले।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

May 25, 2018

PATRIKA

वन कंपनी वन रूल्स की मांग के लेकर संयुक्त यूनियन पहुंचे जीएम के पास, आखिर क्या है पूरा माजरा यहां पढ़ें

भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक कार्मिक व प्रशासन अनुराग नागर से संयुक्त यूनियन के प्रतिनिधि मिले। उन्होंने वन कंपनी वन रूल्स के तहत सेल के अन्य यूनिटों में समान सुविधा शुरू करने की बात रखी। बैठक में प्रबंधन ने मांगों को उच्च प्रबंधन से चर्चा करने की बात कही।

संयुक्त यूनियन ने सेल्फ डिक्लरेशन आधार पर मेडिकल लीव को लेने की प्रक्रिया में सुधार करने की मांग की। राउरकेला में यह सुविधा साल में 4 बार ली जा सकती है। भिलाई में कर्मियों को इस सुविधा के तहत वर्ष में 2 बार छुट्टी का प्रावधान है। दोनों स्थान पर एक जैसी व्यवस्था हो।

प्रशिक्षण काल को सेवा में जोड़ें
संयुक्त यूनियन ने सेल कॉरपोरेट ऑफिस से जारी आदेश के बाद अक्टूबर 2008 के बाद ज्वाइन करने वाले एसीटी ओसीटी के प्रशिक्षण को सेवाकाल में जोड़ते हुए डीग्रेडेशन के शिकार कर्मियों को राहत दी गई है। वहीं 2008 के पहले डीग्रेड हुए कर्मी अब भी न्याय के इंतजार में हैं।

इसी तरह 2010 में अनुकंपा के आधार पर बीएसपी ज्वाइन किए डिप्लोमा इंजीनियर कर्मियों का मामला भी काफी दिन से पेंडिंग है। जीएम ने बताया कि यह मामला अभी सेल ऑफिस में प्रक्रिया में है। अनुकंपा नियुक्ति के आधार पर एस-1 में नौकरी ज्वाइन करने वाले आइटीआई पास कर्मी का ट्रेनिंग सेवाकाल में जोड़ दिया है।

अस्पताल को जल्द मिल सकते है संविदा चिकित्सक
यूनियनों ने अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पर चिंता जाहिर करते हुए संविदा आधार पर डाक्टरों की भर्ती कर मरीजों को तवरित राहत देने कि मांग की। प्रबंधन ने बताया कि इस विषय में कारपोरेट ऑफिस 15 दिन के भीतर निर्णय ले सकता है।

भिलाई प्रबंधन ने कारपोरेट को सभी संबंधित जानकरियां उपलब्ध करा दिया है। संयुक्त यूनियनों ने ब्लड बैंक पुन: चालू होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कर्मियों की सुविधा के लिए यूनियन हर संभव सहयोग करने तैयार हंै।

इस मौके पर मंच से महासचिव राजेशअग्रवाल, सर्वजीत सिंह, सीताराम साहू, गेंद लाल वर्मा, किशोर मराठे, छत्तीसगढ़ मजदूर संघ से अखिल मिश्र, सुभाष महाराणा, सारथी महाराणा, रिखीराम साहू, आर रज्जी नायर, अरविन्द पांडे, संदीप नायडू, विमलकांत पांडे, विवेकानंद सूर, विनोद सागरकर मौजूद थे।