21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टिकट मिलते ही बसपा प्रत्याशी के बेटों पर युवकों ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

भिलाई नगर विधानसभा के बसपा प्रत्याशी दीनानाथ के बेटे पर आधी रात दो बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Oct 20, 2018

patrika

टिकट मिलते ही बसपा प्रत्याशी के बेटों पर युवकों ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

भिलाई. भिलाई नगर विधानसभा के बसपा प्रत्याशी दीनानाथ के बेटे पर आधी रात दो बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। घटना के समय दीनानाथ के दोनों बेटे देवेंद्र कुमार (20) और प्रणय (18) शुक्रवार की रात करीब 12 बजे आंबेडकर भवन से अपने घर सेक्टर-6 लौटे थे।

दोनों भाई जैसे ही अपने घर के अंदर जा रहे थे। तभी दो बाइक सवार युवक आए और उनसे बिना कुछ कहे मारपीट करने लगे। इस घटना में देंवेंद्र को काफी चोट आई है। घायल युवक का उपचार फिलहाल पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में चल रहा है।

गौरतलब है कि कल ही दीनानाथ को बहुजन समाज पार्टी ने भिलाई नगर से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की है। देवेंद्र अपने छोटे भाई के साथ आंबेडकर भवन गया था। जहां पार्टी की पदाधिकारियों की बैठक थी। बैठक के बाद दोनों घर लौटे ही थी और यह घटना घटी। इस घटना को टिकट वितरण से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिटी पुलिस ने दर्ज किया मामला
कोतवाली थाना पुलिस इस पूरे मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। बता दें कि कल ही बसपा ने अपनी दूसरी सूची जारी की है। जिसमें दीनानाथ प्रसाद भिलाई नगर से चुनाव लड़ेंगे। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।