16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Breaking: BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी की सड़क हादसे में मौत, 3 युवक गंभीर, पार्टी कर दोस्तों के साथ लौट रही थी दुर्ग

BIG Breaking News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष की बेटी की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 15 Mar 2025, 11:21 AM IST

CG Breaking: BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष की बेटी की भीषण सड़क हादसे में मौत, 3 युवक गंभीर, पार्टी कर लौट रही थी दुर्ग

CG Breaking: होली के दिन दुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे का शिकार भिलाई भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार सवार तीन युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलज चल रहा है।

बता दें कि इस घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक गाड़ी से निकलकर शराब की बॉटल लेकर झाड़ियों में फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। यह हादसा दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है।

पार्टी कर वापस दुर्ग लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक, स्वीटी कौशिक की 22 वर्षीय बेटी ऋचा कौशिक 14 मार्च की दोपहर 3 बजे होली के दिन अपन दोस्तों के साथ दुर्ग अंजोरा की तरफ खाना के लिए जा रही थी। सभी लोग स्कोडा कार CG 07 CP 7214 से अंजोरा पहुंचे। उन्होंने वहां खाना खाया। इस बीच वापसी के दौरान दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास मार्ग पर उनकी कार का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया।

तीन युवक गंभीर

बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे गिरी। दुर्घटना इतनी तेज थी कार टोटल लॉस कंडीशन में पहुंच गई। बताया जा रहा है कि चालक और उसके साथियों ने शराब भी थी। कार के पास से शराब की बोतल भी मिली है। इस हादसे में ऋचा कौशिक (BJP Mahila Morcha president's daughter dies) की मौत हो गई। वहीं क्राइम एएसआई गुप्तेश्वर यादव के बेटे मयंक यादव निवासी कोहका, आयुष यादव पिता परमेश्वर यादव (25 साल) निवासी औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड और हर्ष यादव (24 साल) निवासी कोहका भिलाई घायल हुए हैं।

यह भी पढ़े: दोस्ती, प्यार, तकरार और फिर कत्ल… प्रेमिका ने पुराने BF संग मिलकर नए प्रेमी को चाकू से गोदकर मार डाला, खेत में मिले कंकाल

कोमा में चली गई थी ऋचा कौशिक

ऋचा कौशिक को उपचार के लिए रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर ले जाया गया, सिर पर आई गंभीर चोट की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान ही उनका ब्रेन काम करना बंद कर दिया और वो कोमा में चली गई थीं। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें काफी बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे बड़े नेता

सड़क दुर्घटना में ऋचा कौशिक की आकस्मिक मौत के बाद घर में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटन को लेकर भाजपा वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया। दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिंन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पार्षद विनोद सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, अरविंदर सिंह खुराना, शारदा गुप्ता, महेश वर्मा, पीयूष मिश्रा, गीता विश्वकर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, प्रेमलाल साहू, राम उपकार तिवारी, डॉक्टर दीप चटर्जी, अमित मिश्रा, रितेश ठाकुर, त्रिलोचन सिंह, राजेंद्र सिंह अरोरा, पार्षद वीणा चंद्राकर, रश्मि सिंह, शंकर लाल देवांगन, सुमन शील, राजीव चौबे, उर्मिला उपाध्याय ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। आज ऋचा कौशिक (BJP Mahila Morcha president's daughter dies) का अंतिम संस्कार किया जाएगा।