कार्यपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि, नियुक्तियों में नेट, सेट और पीएचडी के उमीदवारों को बोनस अंक दिए जाएंगे। नेट क्लीयर उमीदवार को 7 अंक व पीएचडी डिग्रीधारी को 8 अंक मिलेंगे। इसके अलावा करीब 10 साल से कामधेनु विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने अपनी एलुमनी की राशि नहीं ली है, जो बढ़कर करीब 35 लाख रुपए तक पहुंच गई है। अब कामधेनु विश्वविद्यालय इस राशि का उपयोग छात्रों के लिए ही करेगा। बैठक में निर्णय लिया गया है कि, इस राशि से सांस्कृतिक कार्यक्रम, एलुमनी मीट सरीखे कार्यक्रम व कार्य कराए जाएंगे।