
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग को छोड़कर सभी जिले में रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। तापमान में गिरावट 5 दिनों तक जारी रहेगा जिससे कई जिलों में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना जताई है।
बताया गया कि अगले 5 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान सरगुजा में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बात करें अंबिकापुर की तो यहां तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट आई है।
छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। वैसे तो रायपुर समेत कई जिलो में दिन का तापान 30 डिग्री के आसपास रहा, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। सुकमा जिले में शनिवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया है।
शनिवार को प्रदेश में सरगुजा सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में 17.1, दुर्ग में 14, सूरजपुर में 11.3, कोरबा में 14.1, कोरिया में 12, गौरेला पेंड्रा मरवाही में 12, राजनांदगांव में 16, 14 बालोद में 15.3, कांकेर में 18.6, बस्तर में 17.6, दंतेवाड़ा में 18.1 तापमान दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। इस संभाग के जिलों में रात का तापमान 14 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। शुक्रवार को सबसे ठंडी रात बलरामपुर में रही। सरगुजा में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री, कोरिया में 12.9 डिग्री और जशपुर में 13.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
भिलाई के तापमान में गिरावट का क्रम तेज हो गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस हफ्ते ठंडक बढ़ेगी। वातावरण में फैली नमी की मात्रा में हर दिन बड़ी कमी आ रही है। इसके अलावा अब उत्तर-पूर्व की ठंडी हवा का प्रवेश भी छत्तीसगढ़ में शुरू हो गया है। इसके प्रभाव से अब दिन और रात दोनों ही तापमान में कमी आने लगेगी।
शनिवार को दुर्ग जिले में रात का न्यूनतम पारा 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान लगातार नीचे आ रहा है। इस तरह अब दुर्ग जिले में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। इसके अलावा दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य पर 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शनिवार को भले ही तेज धूप निकली, लेकिन इसकी तपिश ने परेशान नहीं किया। मौसम में आ रहे बदलावों से सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े हैं। शहर के डॉक्टरों ने बच्चों को अच्छी तरह से ढक कर रखने की सलाह दी है।
Updated on:
17 Nov 2024 12:37 pm
Published on:
17 Nov 2024 12:37 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
