10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्टी शीर्ष नेतृत्व को सद्बुद्धि दिलाने और अहिवारा बीजेपी प्रत्याशी को हराने किया यज्ञ

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी अनुशासन और कार्रवाई की चिंता किए बिना अहिवारा प्रत्याशी सांवला राम डाहरे को बदलने और सद्बुद्धि के लिए भिलाई-तीन गायत्री मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ किया।

2 min read
Google source verification
#cgelection2018

पार्टी शीर्ष नेतृत्व को सद्बुद्धि दिलाने और अहिवारा बीजेपी प्रत्याशी को हराने किया यज्ञ

भिलाई. टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में भी असंतोष के स्वर फूटने लगे हैं। अहिवारा विस क्षेत्र में बाहरी प्रत्याशी को बदलने जाने की मांग को लेकर लोग लामबंद होने लगे। इससे पार्टी यहां मुश्किल में पड़ गई है। वहीं भाजपा में भी प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी के भीतर विरोध शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी अनुशासन और कार्रवाई की चिंता किए बिना अहिवारा प्रत्याशी सांवला राम डाहरे को बदलने और सद्बुद्धि के लिए भिलाई-तीन गायत्री मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ किया।

भिलाई-3 स्थित गायत्री मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ किया

भिलाई-३ स्थित गायत्री मंदिर में भाजपा प्रत्याशी सांवला राम डाहरे की टिकट बदले जाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ किया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सदबुद्धि दिलाने देवी गायत्री से प्रार्थना की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विरोध प्रदर्शन के बाद भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व फैसले पर अडिग है। यज्ञ करने वालों में गुलशन ढिंढे, प्रदीप जैन, प्रेमलाल साहू, होरीलाल चक्रधारी, हमीद अहमद शाह सहित अन्य शामिल थे।
सोमवार को अहिवारा विस क्षेत्र के भिलाई-चरोदा, जामुल, जेवरा-सिरसा और अहिवारा मंडल में कैंडल मार्च करने का निर्णय लिया।

अहिवारा में कांग्रेस कार्यकर्ता भी हो रहे लामबंद
कांग्रेस में स्थानीय लोगों की पसंद के प्रत्याशी को टिकट नहीं दिए जाने से कार्यकर्ता नाराज है। बाहरी प्रत्याशी के खिलाफ पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल को इस्तीफा सौंपने वाले ने अहिवारा प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार के विरोध में खुलकर सामने नहीं आए है। अंदरूनी बैठक कर लामबंद हो रहे हैं। पार्टी के लोगों का कहना कि इस्तीफा देने वाले चरोदा ब्लॉक के पदाधिकारी जामुल में एकत्र हुए थे।

वैशाली नगर में भी पक रही खिचड़ी
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस-भाजपा दोनों दलों से प्रत्याशी फाइनल नहीं हुआ है। यहां दोनों दलों के दावेदारों के बीच खिचड़ी पक रही है। भाजपा में जहां जिला संगठन के पसंद के दावेदार को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की जा रही है। इससे विधायक भसीन के समर्थक नाराज हैं। वहीं कांग्रेस में मुस्लिम कार्ड खेलना की जानकारी मिलते ही दावेदारों के बीच आपसी खींचतान चल रही है। कांग्रेस से इस सीट पर चार दावेदार बताए जा रहे हैं।

टिकट नहीं मिलने से साहू समाज नाराज
साहू समाज के लोगों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश और सांसद ताम्रध्वज साहू के घर के सामने जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने कांग्रेस से साहू समाज के दावेदार को दुर्ग संभाग से टिकट की मांग की। समाज के नेताओं का कहना है कि दुर्ग ग्रामीण या अन्य किसी सीट में साहू समाज से प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस के पास अब भी वक्त है।