हाई प्रोफाइल सीट पर वोटिंग मशीन हो गई खराब
राजनांदगांव की हाई प्रोफाइल सीट पर सुबह वोटिंग मशीन खराब होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बूथ नंबर 90 स्टेशन पारा में अभी तक पोल शुरु नहीं हो पाया है। यहां इव्हीएम मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। जिसे एक्सपर्ट दूर करने में जुटे हुए हैं। इधर राजनांदगांव के आधा दर्जन पोलिंग बूथ पर मशीन को लेकर तकनीकी समस्या सामने आ रही है।वहीं कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि रेमंडाइजेशन के बाद इव्हीएम का जो नंबर दिया गया था, वो नहीं है। कार्यकर्ताओं ने पीठासीन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है। राजनांदगांव की हाई प्रोफाइल सीट पर मौजूदा सीएम डॉ. रमन सिंह और कांग्रेस की करूणा शुक्ला आमने सामने हैं।