अधीनस्थ लेखा सेवा परीक्षा के आयोजन में संचालक कोष लेखा द्वारा अनावश्यक विलंब करने के लिए मोर्चा ने वित्त मंत्री का ध्यान आकर्षित करने पर पहल की बात कही। वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, संरक्षक तीरथ लाल सेन, प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा आदि थे।