जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का आज बर्थडे भी है। इसी दिन ईडी की छापेमारी से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता चैतन्य का जन्मदिन मनाने की तैयारी थी, लेकिन, ईडी ने पहले ही कार्रवाई कर दी। वहीं, आज सुबह 3 गाड़ियों से करीब 19 अधिकारी चैतन्य के भिलाई 3 स्थित आवास पर पहुंचे. पूरे आवास को पुलिस ने सील कर दिया है। किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।