CG B.Ed Counselling 2024: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) से नए सत्र के लिए बीएड कॉलेजों में प्रवेश की काउंसलिंग चल रही है। मंगलवार को काउंसलिंग के तहत प्रथम चरण की सूची से कॉलेजों में दाखिले लेने अंतिम दिन रहा। अब बुधवार को एससीईआरटी रिक्त सीटों की जानकारी साझा करने के साथ दावा-आपत्ति का मौका देगा।