6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ में दिखेगा साइक्लोन का तगड़ा असर! गरज-चमक के साथ जमकर बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट

Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका और साइक्लोन के असर से फिर जबरदस्त बारिश की संभावना बन रही है। इसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी दे दी है।

2 min read
Google source verification
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: भिलाई। मौसम के बदलाव से लोग फिर हलाकान हो गए। तापमान औसत से तीन डिग्री चढ़ गया। जिससे लोगों को दोपहर के साथ रात में भी उमस और गर्मी सताने लगी है। बता दें कि उमस में और इजाफा होगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन दुर्ग जिले में और गर्मी बढ़ेगी। तेज धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ोतरी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें: GST Fraud: जीएसटी चोरी करने वालों की अब खैर नहीं, होगी सख्त कार्रवाई…चलाया जाएगा विशेष अभियान

Heavy Rain Alert: तापमान में होगी बढ़ोत्तरी

वहीं बीते दिन मंगलवार को भी दिन का अधिकतम तापमान औसत से 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 33.4 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार तक जहां सामान्य तापमान 1.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, इसमें एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान भी अब औसत पर पहुंचकर 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने 23 अगस्त से दोबारा बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना (Heavy Rain Alert) जताई है।

यह भी पढ़ें: Bharat Bandh Fake News: '21 अगस्त को भारत बंद' फेक न्यूज वायरल, सोशल मीडिया पर लोगों को डरा रहा ये पर्चा

प्रदेश में फिर बन रही बारिश की संभावना

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग का कहना है कि एक निम्न दबाव का क्षेत्र मध्य बंगाल पर स्थित है, इसी तरह मानसून द्रोणिका और साइक्लोन के असर से भी छत्तीसगढ़ में दोबारा बारिश शुरू होने की संभावना (Heavy Rain Alert) बन रही है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने अभी से चेतावनी दे दी है। दुर्ग जिले में 3 अगस्त के बाद से बारिशनहीं हुई है।