थाना प्रभारी याकूब मेनन ने बताया कि आरोपी देव कुमार साहू (43 वर्ष) बीके कंपनी में काम करता है। चमेली बाई (38वर्ष) क्लासिक पेंट कंपनी में काम करने जाती थी। आरोपी को पत्नी चमेली बाई के चरित्र पर शक था। इसके चलते दोनों के बीच काफी समय से मनमुटा चल रहा था। बुधवार रात लाइट न होने से सभी लोग खाना खाकर कमरे के बाहर सोये थे। लाइट आने पर पिता ने बेटी को दादी (Bhilai Crime News) के पास सोने के लिए भेज दिया। बीती रात भी इसी बात लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद झूमाझपटी में बदल गया। तैश में आरोपी ने घर में रखे लोटे से उसके सिर पर ताबड़-तोड़ वार करना शुरू कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से चमेली बाई की मौत हो गई।