20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Mahasamund / कर्ज व घाटे में दबे किसान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट हुआ बरामद….कही यह बड़ी बात

कर्ज व घाटे में दबे किसान ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट हुआ बरामद….कही यह बड़ी बात

Mahasamund Farmer Suicide: बागबाहरा के तेंदूकोना थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत छुइहा में एक किसान ने कर्ज के दबाव व रबी फसल खराब होने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 28 Jul 2023, 2:20 PM IST

CG Farmer Suicide

मृत किसान कन्हैया लाल सिन्हा

CG Farmer Suicide: महासमुंद। बागबाहरा के तेंदूकोना थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत छुइहा में एक किसान ने कर्ज के दबाव व रबी फसल खराब होने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 27 जुलाई की सुबह कन्हैयालाल सिन्हा (65) की आम के पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली। जेब में एक सुसाइड नोट मिला। एएसपी (Mahasamund News) आकाश राव ने बताया कि सुबह लाश मिली है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने 50 लाख रुपए के मुआवजे की मांग की है।

सुसाइड नोट में ये लिखा

सुसाइड नोट में बताया है कि पिछले कुछ वर्षों से फसल खराब हो रही थी। एक-एक पैसे के लिए तरसना पड़ रहा है। शासन से किसी भी तरह का लाभ नहीं मिला। न ही (Farmer Suicide) कोई बीमा की राशि मिली और न ही सरकार से कोई छूट मिली। जिससे उनकी जिंदगी में अंधकार ही अंधकार नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े: राजधानी में हुई भारी बारिश से डूबा सेजबहार बस्ती, देखें VIDEO

किसान की 5 एकड़ जमीन

CG Farmer Suicide: कन्हैयालाल सिन्हा की पांच एकड़ जमीन है। उसने 2019 में एक बैंक से 4 लाख रुपए का लोन भी लिया था। ब्याज बढ़ रहा था। जिसे चुका नहीं पा रहा था।

अरुण साव बोले- कांग्रेस की कुनीतियां जिम्मेदार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि किसान आत्महत्या से कांग्रेस सरकार का घोर किसान विरोधी चरित्र बेनकाब हो गया है। प्रदेश के किसान (CG Farmer Suicide) हलाकान हैं और हताश होकर आत्महत्या के लिए विवश हो रहे हैं।

भाजपा ने जांच समिति बनाई: इस मामले की जांच के लिए प्रदेश भाजपा ने पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई है। संयोजक विधायक ननकी राम कंवर, सदस्य सांसद चुन्नीलाल साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू, संदीप शर्मा , रुपकुमारी चौधरी शामिल हैं।

यह भी पढ़े: एक बार फिर जूनियर डॉक्टर जाएंगे हड़ताल पर, काली पट्टी बांधकर किया विरोध.... जानें क्या है इनकी मांगें