11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#CG Election 2018 : नामांकन के पहले दिन बीजेपी के एक प्रत्याशी सहित जनता कांग्रेस, मंच और निर्दलीयों ने खरीदे फॉर्म

छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव के द्वितीय चरण के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। आज पहले दिन दुर्ग, बालोद, बेमेतरा और कवर्धा जिला मुख्यालय में अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन फॉर्म खरीदे गए।

2 min read
Google source verification
#cgelection2018

नामांकन के पहले दिन बीजेपी के एक प्रत्याशी सहित जनता कांग्रेस, मंच और निर्दलीयों ने खरीदे फॉर्म

भिलाई/दुर्ग. छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव के द्वितीय चरण के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। आज पहले दिन दुर्ग, बालोद, बेमेतरा और कवर्धा जिला मुख्यालय में अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन फॉर्म खरीदे गए। दुर्ग जिले में पहले दिन एक अभ्यर्थी दीपक नगर निवासी ब्रजेश यादव ने नामांकन दाखिल भी कर दिया है। इसी तरह दुर्ग जिले में विधान सभावार दुर्ग से 9, अहिवारा से 6, दुर्ग ग्रामीण व पाटन से तीन-तीन, वैशाली नगर और भिलाई नगर से दो-दो अभ्यर्थियों ने नामांकन फॉर्म खरीदे।

सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम
कलक्टोरेट परिसर में भी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। क लक्टोरेट के चारों ओर बेरीकेडिंग कर रास्तों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। नामांकन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है।

बेमेतरा : बेमेतरा विधान सभा क्षेत्र से संजय सुराना व संजीव अग्रवाल ने नामांकन फार्म लिए। वहीं नवागढ़ विधान सभा से हरिकिशन कुर्रे व टेकराम कोशले ने फॅार्म खरीदे। निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नियुक्त आब्जर्वर नितिन आनंद ने जिला पंचायत के कक्षों का निरीक्षणम किया। इस दौरान उनके साथ कलक्टर महादेव कावरे व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बालोद: जिले में नामांकन दाखिले के पहले दिन छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) पार्टी की ओर से डौण्डीलोहारा विधान सभा क्षेत्र के लिए राजेश चुरेन्द्र और स्वाभिमान मंच की ओर से गुण्डरदेही विधान सभा क्षेत्र के लिए ताम्रध्वज साहू ने नामांकन फार्म खरीदा।

विधान सभा के अनुसार प्रवेश द्वार
बालोद कलक्टोरेट में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही कलेक्टोरेट के भीतर जाने दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और वीडियोग्राफी भी कराई गई। वहीं तीनों विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए तीन अलग अलग प्रवेश द्वार बनाए गए। वहीं वाहनों की पार्किंग के लिए कलेक्टोरेट से 100 मीटर की दूरी पर अलग से व्यवस्था की गई।

सिक्के गिनने में निर्वाचन कर्मचारियों के छूटे पसीने
कवर्धा. जिला निर्वाचन कार्यालय में शुक्रवार को एक व्यक्ति 10 हजार सिक्के लेकर नामांकन फॅार्म खरीदने पहुंचा तो निवार्च कर्मचारियों के भी होश उड़ गए। पहले तो सिक्के लेने में आनाकानी होती रही फिर बाद में सिक्का गिनने का निर्णय लिया। सिक्के गिनने में आधा दर्जन कर्मचारी लगे रहे। गिनती पूरी होने के बाद सुनील साहू को कवर्धा विधान सभा से बतौर निर्दलीय अभ्यर्थी नामांकन फार्म दिया गया। सिक्के गिनने में ही बहुत समय लग गए। वे एक, दो, पांच और 10 रुपए के सिक्के लेकर पहुंचे थे।