PM Awas Yojana 2024: भिलाई शांति नगर में बिल्डर्स ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान तैयार किया। इसके लिए 400 से अधिक हितग्राहियों ने दस्तावेज के साथ करीब एक साल पहले आवेदन किया। नगर निगम, भिलाई में पैसा जमा करने के बाद 8 माह से लोग किराए के मकान को छोड़ अपने आशियाना पाने के लिए निगम, भिलाई के दतर का चक्कर काट रहे थे। पत्रिका ने इसको लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। जिसके बाद निगम ने लॉटरी से मकान आवंटन करने का फैसला किया है। 3 अक्टूबर को निगम में नियमानुसार आवंटन किया जाएगा।