25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Police Raid: दुर्ग में बन रहा था अवैध जर्दायुक्त गुटखा, छापामार कार्रवाई में दूसरे राज्यों के 13 मजदूर गिरफ्तार

Police Raid: नंदिनी पुलिस ने अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई कर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने 51 कट्टी पान मसाला व मशीनें जब्त किया है, वहीं दूसरे राज्यों के 13 मजदूरों को पकड़ा है..

2 min read
Google source verification
Police raid, chhattisgarh police news

दुर्ग में बन रहा था अवैध जर्दायुक्त गुटखा

Police Raid: दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरेभाठ में संचालित एक अवैध गुटखा फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान ब्रांडेड पैकिंग में जर्दायुक्त गुटखा तैयार किया जा रहा था। ( CG News ) मौके से गुटखा बनाने की मशीनें और 51 कट्टी पान मसाला जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री में ‘मुसाफिर’ ब्रांड का जर्दायुक्त गुटखा और ‘एम फोर’ ब्रांड का सुगंधित जर्दा तैयार किया जा रहा था। मामले को आगे की कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग को सौंप दिया गया है।

Police Raid: अवैध रूप से हो रही थी संचालित

खाद्य निरीक्षक जितेंद्र नोने ने बताया कि फैक्ट्री किराए पर लेकर अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। जांच में जब्त ब्रांडों की पुष्टि करने पर संबंधित कंपनियों ने ऐसी किसी यूनिट के संचालन से इनकार किया। मौके से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के 13 मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मजदूरों ने बताया कि उन्हें शशिकांत भारती नामक व्यक्ति ने काम पर बुलाया था।

फैक्ट्री मालिक और यूनिट संचालक फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मौके से तीन मशीनें और पान मसाले की बोरियां जब्त कर सुरक्षित रखा है।

इसी माह से कर रहा था गुप्त कारोबार

खाद्य विभाग के अनुसार, इस अवैध गतिविधि की शुरुआत अप्रैल महीने से की गई थी। फैक्ट्री को घनी आबादी से दूर स्थापित किया गया था, जिससे लंबे समय तक इसकी जानकारी बाहर नहीं आ सकी। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और जब्त सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

और भी है छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें..

52 आत्मानंद स्कूलों को 1.04 करोड़ का अनुदान, प्रति स्कूल सिर्फ दो लाख, जरूरत के मुकाबले बेहद कम… पढ़ें पूरी खबर

IPS Bhavna Gupta: बालौदबाजार SP भावना गुप्ता मातृत्व अवकाश पर, ओमप्रकाश संभालेंगे प्रभार

छत्तीसगढ़ कैडर की 2014 बैच की आईपीएस ऑफिसर भावना गुप्ता चार माह के मातृत्व अवकाश पर चली गई हैं। अब जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी ओमप्रकाश शर्मा को सौंपी गई है.. पढ़ें पूरी खबर