Young man hanged himself on his birthday: जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। पी कौशल खुर्सीपार का रहने वाला था वह पी मनीष राव का छोटा भाई था। मृतक का 16 सितंबर को जन्मदिन था। वो काफी खुश था और दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने भी गया था। दोपहर घर वापस आने के बाद वह 3 बजे तक इंस्टाग्राम में स्टोरी भी डाला। अचानक 3 बजे के बाद उसका इंस्टा अकाउंट बंद हो गया और शाम 5-6 बजे के बीच सूचना मिली की उसने फांसी लगाकर (Suicide News In Bhilai) खुदकुशी कर ली है।