
30 talking on mobile on vehicle invoices in bhilwara
भीलवाड़ा।
राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश के बाद यातायात पुलिस सख्ती के मूड में है। वाहन चलाते मोबाइल पर बात करते पकड़े जाने पर अब चालक का लाइसेंस रद्द हो जाएगा। सबूत के तौर पर मोबाइल से फोटा लिया जाएगा। पांच दिन में मोबाइल पर बात करते हुए 30 चालकों को पकड़ा। उनका लाइसेंस रद्द करने के लिए परिवहन विभाग को भिजवा दिया है।
परिवहन विभाग लाइसेंस रद्द करने की अनुशंषा मिलने के बाद चालक को बुलाकर पूछताछ करेगी। दोषी पाए जाने पर स्थाई रूप से लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंषा की जाएगी। उसके बाद उसका लाइसेंस निलंबित हो जाएगा। यातायात प्रभारी महावीर राव ने इस सम्बंध में पुलिसकर्मियों को सख्ती के निर्देश दिए। अब तक मोबाइल पर बात करते पकड़े जाने पर जुर्माना भरकर चालक रवाना हो रहे थे। लेकिन अब लाइसेंस पर खतरा मण्डराने लगा है। 27 अप्रेल को उच्च न्यायालय ने मोबाइल पर बात करते समय चौपहिया व दुपहिया वाहन चालक के पकड़े जाने पर लाइसेंस रद्द करने के आदेश दिए।
भाकलिया गांव में 25 हजार की नकदी व आभूषण चोरी
गेन्दलिया. पंचायत के भाकलिया गांव में शनिवार रात एक घर से नकदी व आभूषण चोरी हो गए। जानकारी के अनुसार भाकलिया निवासी गोपाल सिंह के घर पीछे से दीवार पर चढ़कर चारे घुसे तथा कमरे से अलमारी को बाहर ले जाकर गहरी खाई में रख ताला तोड़ लिया। उससे सोने, चांदी के जेवर चुरा लिए। परिजन घर में ही सोये हुए थे लेकिन चोरों ने कमरे को बाहर से बन्द कर दिया। अलमारी में रखे आभूषणों सहित कमरे में रखी 25 हजार की नगदी भी चुरा ले गए। चोरी की रिपोर्ट बीगोद थाने में दर्ज करवाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल मौका मुआयना किया।
Published on:
21 May 2018 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
