27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापारी को धमकाकर 50 लाख लूट का मामला: डैकती के आरोपित के आरोपित की निशानदेही पर बरामद किए 12 लाख 26 हजार

https://www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 23 Jul 2018, 9:20 PM IST

50 lakhs robbery case threatening businessman in bhilwara

50 lakhs robbery case threatening businessman in bhilwara

भीलवाड़ा।

कोतवाली पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व धमका कर गुजराती व्यापारी के 50 लाख रुपए ले जाने के मामले में आरोपी की निशानदेही पर सोमवार को 12 लाख 26 हजार रुपए और बरामद कर लिए गए।

READ: सांप काटने से पत्नी की हुई मौत से सुधबुध खो बैठा, सदमे से पापड़बड़ के जंगल में हुई मौत, चार दिन से पड़ा था शव


कोतवाल विवेकसिंह ने बताया कि घोसुण्डा (चित्तौडग़ढ़) हाल गली नम्बर पांच गुल अली नगरी निवासी यूसुफ मंसूरी की निशानदेही पर उसके घोसुण्डा स्थित घर से राशि बरामद हुई। अब तक 34 लाख 26 हजार रुपए बरामद हो चुके हैं। आरोपी यूसुफ और जूनावास का मोईनुद्दीन धागा 25 जुलाई तक रिमाण्ड पर है। मालूम हो, 23 जून को अहमदाबाद के सोला निवासी कमलेश शाह ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया कि उनके भीलवाड़ा कार्यालय से दो कर्मचारी 50 लाख रुपए अहमदाबाद हैड ऑफिस ले जा रहे थे कि 9 जून को तड़के जिला कारागार के पीछे ओवरब्रिज पर वैन सवार लोगों ने रोक लिया। पिस्टल से धमकाया और कर्मचारियों से बैग छीनकर भाग गए।

READ: मिर्गी चिकित्सालय जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पिता—पुत्री घायल

दोवनी गांव में किराए पर लिए ट्रैक्टर बेचने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
बीगोद।थाना पुलिस ने किराए पर लिए ट्रैक्टर को बेचने के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

READ: भोज में शामिल होने ननिहाल आए बालक की तालाब में डूबने से मौत, खेलते समय पैर फिसलकर तालाब में गिरा

थाना प्रभारी प्रकाश मीणा ने बताया कि दोवनी निवासी भैरुलाल बैरवा ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके ट्रैक्टर को बिलोड़ निवासी सोहनलाल गुर्जर ने दो माह के लिए किराए पर लिया और बिना किराए दिए ही ट्रैक्टर को एक जने को बेच दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोहनलाल गुर्जर व भीलवाडा निवासी शाबिर निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग