10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस शिवालय में पानी में खड़े होकर भक्त करते हैं पूजा,जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य

राजस्थान के इस शिवालय में पानी में खड़े होकर भक्त करते हैं पूजा,जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Rajesh

•

Updated: 11 May 2018, 10:22 AM IST

temple

भीलवाड़ा

वैसे गढ़ और किले की जब भी हम करते है तो हमारे ज़हन में सबसे पहले एक ही नाम आता है। वो है 'राजस्थान', क्योंकि दुनिया की बात करें तो सबसे ज्यादा किले राजस्थान में ही मौजूद है। इतना ही नहीं राजस्थान में एक से बढ़कर एक ऐसे जायकेदार पकवान मिलते हैं कि मुंह में पानी का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं लेता। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने है सालभर पानी में ही डूबा रहता है।

READ: आधार कार्ड के बिना RAS भर्ती आवेदन की अनुमति, सरकार आैर RPSC से जवाब तलब

जी हां राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में एक ऐसा मंदिर बसा है जो सालभर पानी में ही डूबा रहता है। इस शिवालय का नाम चन्दवास शिवालय है। इस शिवालय की उचाई करीब 42 फीट है और 18 फीट तक पानी में डूबा हुआ है ये शिवालय। लेकिन इस मंदिर में हर रोज़ पूजा होती है। यहां पुजारी मन्दिर के पीछे से शिखर पर चढ़कर और पानी में खड़े होकर रोज़ पूजा करते हैं। लेकिन इस मंदिर में महिलाओं को पूजा करने में बहुत दिक्कत आती है क्योंकि ये शिवालय 18 फीट तक पानी में डूबा हुआ है।

READ: राज्य में एम-3 वर्जन की मशीन से होंगे विधानसभा चुनाव, छेड़छाड़ की तो जाएगी फैक्ट्री मोड़ में

मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये शिवालय साल 2001 में मानसी वाकल बांध बनने पर 2006 में डूब क्षेत्र में आ गया था। इस मंदिर पर लगभग 22 सीढ़िया बनाई गई है, लेकिन सालभर पानी में डूबे रहने के कारण गांव के लोगों ने एक और शिवालय बनवा दिया है, लेकिन अभी भी पुराने मंदिर के प्रति लोगों की आस्था काम नहीं हुई है। बारिश के दिनों में ये मंदिर जलमग्न हो जाता है। ये शिवालय पूरे देशभर में बहुत ही मशहूर है।

READ: रिफाइनरी प्रोजेक्ट - पानी, प्रोडक्ट, दो क्रूड़ ऑयल के साथ ऑफिस-टाउनशिप का अब होगा काम