8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhilwara : सूखी कोठारी नदी में लबालब पानी देख खुशी से खिले ग्रामीणों के चेहरे, लाल चुनरिया ओढ़ा कर किया स्वागत

Kothari river over flow : भीलवाड़ा जिले की रायपुर तहसील के धूलखेड़ा गांव में कोठारी नदी सूखी हुई थी। जनता मायूस थी। पर बिपरजॉय तूफान ने जैसे लोगों की मुराद को पूरा कर दिया। कोठारी नदी लबालब पानी से भरी हुई है। जनता ने अनुष्ठान के साथ कोठारी नदी को लाल चुनरिया ओढ़ा अपनी खुशी का इजहार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Jul 2023, 7:36 PM IST

kothari_river.jpg

Kothari river

Kothari river Welcome : भीलवाड़ा जिले की रायपुर तहसील के धूलखेड़ा गांव में सूखी नदी कोठारी में पानी आया तो गांववाले खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को बधाईयां देने लगे। गांव वालों ने कोठारी नदी की पूजा पाठ की। अनुष्ठान कर कोठारी नदी का स्वागत किया। साथ ही सम्मान के साथ कोठारी नदी को लाल चुनरिया ओढ़ाई। खुशी लोगों के चेहरे ही नहीं उनके हावभाव से भी झलक रही थी। नदी में पानी आने के बाद गांव में ढोल-बाजे के साथ डीजे भी बजा। जिसको जैसे भी आया वो सभी खूब जमकर नाचे। यह कमाल गत दिनों बिपरजॉय तूफान की वजह से बेमौसम बरसात से हुई।राजसमंद जिले में हुई झमाझम बारिश का फायदा भीलवाड़ा जिले के रायपुर तहसील को मिला। जहां, बरसाती पानी कोठारी नदी से होता हुआ लड़की बांध में जा पहुंचा। करीब 12 फीट भराव क्षमता का लड़की बांध बीते 9 साल में पहली बार छलका है।

इतना पानी बहता हुआ कभी नहीं देखा - ग्रामीण

धूलखेड़ा गांव एक ग्रामीण ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा, मेरी उम्र 60 साल है। पिछले 40 साल में नदी में इतना पानी बहता हुआ कभी नहीं देखा। नदी में लबालब पानी से ग्रामीणों और किसानों के चेहरे खुशी से चमक रहे हैं। उसने कहा, पानी की वजह से कृषि का उत्पादन भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़े - Good news : सरकारी नौकरी चाहिए तो तैयार हो जाएं, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड करेगा ढेर सारे पदों पर भर्ती

दूध दही से अभिषेक किया

लड़की बांध पर इस समय करीब 3 इंच का ओवरफ्लो हो रहा है। लड़की बांध का पानी वापस कोठारी नदी में जा रहा है। यह बीते 30 दशक से खाली थी। नदी के बहाव को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। ग्रामीणों ने कोठारी नदी का वैदिक मंत्रोचार, दूध दही से अभिषेक किया। मौके पर रतनसिंह, हरी सिंह, प्यार सिंह, राम लाल, शंकर लाल, नारायणसिंह, मथुरालाल, प्रेमचंद आदि ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़े - Good news : सरिस्का टाइगर रिजर्व में दो शावकों का जन्म, खुशी से झूमे सीएम और वन अफसर