शिकायत में आरोप लगाया कि भीम का विकास अधिकारी प्रकाश शिरशाट ने नरेगा के बिल पास करवाने एवं विकास कार्य स्वीकृत करने की एवज में 10 हजार रुपए की मांग की। एसीबी ने 15 फरवरी को शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान तीन हजार रुपए ले लिए। शेष राशि बाद में देना तय हुआ। निरीक्षक शिवप्रकाश टेलर, हैड कांस्टेबल गोपाल जोशी, नेमीचंद पहाडि़या, प्रहलाद पारीक, विनोद कुमार, प्रेमचंद, रामपाल तेली, धनधानसिंह, नारायणसिंह व अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम दोपहर में भीम पहुंची।