शहर एक और दाम अनेक। सुनने में अजीब लग रहा। सच्चाई यह है कि शहर में हर पेट्रोल पम्प पर आपको अलग रेट मिलेगी। राजस्थान पत्रिका ने बुधवार को शहर के पेट्रोल पम्पों का जायजा लिया तो कुछ एेसी स्थिति दिखी। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, एस्सार, भारत पेट्रोलियम और इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन के पम्पों पर अलग-अलग रेट मिली।