थाना क्षेत्र के काबरा गांव के पास जंगल में मंगलवार को आग लगने से कई पेड़ पौधे व घास जलकर राख हो गई। आग इतनी भीषण थी कि चार दमकल मौके पर बुलानी पड़ी, जो भी कम पड़ गई। आग लगातार खेतों तक फैल रही है और दमकलकर्मी ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।