मौके पर लोगों की भीड़
मामला गंगापुर से जुड़ा है, जहां लक्ष्मीपुरा में रविवार को एक शख्स के तलाई में डूबने की खबर ने सनसनी फैला दी। स्थानीय लोगों ने पानी में डूबते व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया लेकिन, उसे बचा नहीं सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की इत्तला दी। हादसे की खबर सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद गंगापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।