दलित परिवार से बदसलूकी के दोषियों पर कार्रवाई की मांग
भीलवाड़ा अखिल राजस्थान सालवी युवा महासभा ने शहर के निकट मंगलपुरा में दलित परिवार पर हुए हमले और उनकी जमीन हड़पने के मामले की कड़ी निंदा करते हुए दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
महासभा के प्रदेश संयोजक एवं जिला सतर्कता समिति के पूर्व सदस्य दयाराम दिव्य ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री को घटना से अवगत कराने हुए उनको पत्र लिखा है। घटना को लेकर उदयलाल सालवी, भैरूलाल बलाई, कन्हैयालाल बलाई, विनोद सालवी, सांवरलाल सालवी, राधेश्याम सालवी ने निंदा की। दिव्य ने कलक्टर व एसपी से मंगलपुरा में दलित परिवार पर हुए हमले में कार्रवाई की मांग की।