3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाइप लाइन बिछी नहीं, दे दिए 14 उद्योगों को फर्जी कनेक्शन और बता दी आमदनी

हमीरगढ़ रीको ग्रोथ सेन्टर में रीको ने उद्योगों को पानी देने के लिए 3.20 करोड़ रुपए खर्च कर दिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 20 Jun 2018, 11:47 AM IST

Fake connections given to industries in bhilwara

Fake connections given to industries in bhilwara

सुरेश जैन. भीलवाड़ा ।

हमीरगढ़ रीको ग्रोथ सेन्टर में रीको ने उद्योगों को पानी देने के लिए 3.20 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। टंकी भी बना दी लेकिन पाइपलाइन नहीं बिछाई। फिर बिन बिछ़ी पाइपलाइनों के जरिए 14 उद्योगों को फर्जी कनेक्शन भी दे दिए और इससे एक साल में 6801 रुपए की आमदनी भी बता दी।

READ: भीलवाड़ा के स्केटर्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए दिखाया जोश

हालांकि यह बात और है कि इन उद्योगों को अब तक पानी असल में मिला नहीं है। जिस 6801 रुपए भुगतान की बात रीको कर रहा है, वह भी इन उद्योगों ने नहीं चुकाया है। उद्योगपति जहां योजना से किसी भी फायदे से इनकार कर रहे हैं, वहीं रीको अफसर ग्रोथ सेन्टर में उद्योगों को पानी की पाइप लाइन बिछी होने के दावा कर रहे हैं।

READ: शिवनगर में नये मीटर लगाने को लेकर सिक्योर पर भड़के लोग, हंगामे के बीच तोड़ा मीटर


15 जून को जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक में उद्यमियों ने कलक्टर शुचि त्यागी के सामने ग्रोथ सेन्टर के उद्योगों को चम्बल से पानी देने की मांग रखी। रीको के क्षेत्रीय अधिकारी जेपी शर्मा ने कहा कि वहां टंकी बनी है और पाइप लाइन भी है। भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल शर्मा ने कहा कि रीको झूठ बोल रहा है। वहां न लाइन है और ना ही किसी को पानी मिला है।


रीको का दावा
रीको के अनुसार सेन्टर में वर्ष 2010-11 में जल प्रदाय योजना पर 319.63 लाख रुपए खर्चे। वर्ष 2010-11 में 14 उद्योगों को कनेक्शन दिए, जो फिर काट दिए। अब एक भी कनेक्शन चालू नहीं है। उद्योगों से 6801 रुपए नकदी ली। वर्ष 2011-12 से 26 फरवरी 2018 तक इससे कोई आय नहीं हुई। रीको ने उद्योगों की सूची भी जारी की।

उद्यमियों का इनकार
14 उद्योगों ने शपथपत्र दिया कि न कनेक्शन की राशि जमा कराई और न पानी काम में लिया। रीको की किसी भी योजना में पेयजल नहीं मिल रहा है। ग्रोथ सेन्टर में टंकी है, लेकिन आठ साल से पानी नहीं मिला है। श्रमिकों के लिए टैंकर मंगवाते हैं।


फाइल भीलवाड़ा से गायब, रिपोर्ट जयपुर में दर्ज कराई
उद्योगों को कनेक्शन देने और काटने संबंधी पत्रावली रीको कार्यालय से गायब हो गई है। इस फाइल की तलाश प्रदेश में रीको के सभी क्षेत्रीय कार्यालय में हुई, लेकिन नहीं मिली। पत्रावली नहीं मिलने के कारण 14 उद्योगों को दिए गए कनेक्शन के आवेदन पत्र की सूचना तक नहीं मिल पा रही। रीको के क्षेत्रीय अधिकारी जेपी शर्मा ने भीलवाड़ा कल बजाय जयपुर के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में 20 अप्रेल को पत्रावली गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्रावली 2 फरवरी को रीको कार्यालय भीलवाड़ा से गुम होना बताया है।

पानी मांगा तो कहा- नहीं दे सकते
रीको से पानी मांगा तो अधिकारी ने मना कर दिया। आरटीआई से रीको की जल योजना की जानकारी निकाली तो कई चौंकाऊ दस्तावेज हाथ आए। जिन उद्योगों को कनेक्शन की बात कही, उन्होंने कनेक्शन का आवेदन करने से इनकार किया। इस भ्रष्टाचार की शिकायत कलक्टर, प्रभारी मंत्री, रीको मुख्यालय को की है।
महावीर खण्डेलवाल, सदस्य रीको ग्रोथ सेन्टर उद्योग संस्था


14 कनेक्शन दिए हैं
योजना 2010 की है, तब मैं यहां नहीं था। रिकॉर्ड के अनुसार 14 उद्योगों को कनेक्शन दिए। उसकी रसीद है। सेन्टर में तीन से आठ इंच तक की पाइप लाइन है। कनेक्शन की फाइल गुम है, जिसकी रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। आज भी पानी की सप्लाई कर रहे हैं।
जेपी शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी रीको भीलवाड़ा

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़