5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबर, भीलवाड़ा नगर निगम का होगा विस्तार, कलक्टर को सौंपी 24 गांवों की सूची

Good News : भीलवाड़ा से खुशखबर। भीलवाड़ा नगर निगम का होगा विस्तार। भीलवाड़ा जिला कलक्टर नमित मेहता को 24 गांवों की सूची सौंपी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 31 Dec 2024, 5:21 PM IST

Good News Bhilwara Municipal Corporation will be Expanded Collector Submitted 24 Villages List

Good News : भीलवाड़ा से खुशखबर। तहसील के 24 गांवों को भीलवाड़ा नगर निगम में शामिल करने के लिए निगम प्रशासन ने कलक्टर नमित मेहता को सूची सौंप दी। सूची पर सोमवार को निगम की तरफ से महापौर राकेश पाठक, आयुक्त हेमाराम चौधरी व उपनगर नियोजक आशीष लोढ़ा ने चर्चा की और कहा कि निगम की सीमा विस्तार के लिए गांवों को निगम में शामिल किया जाना जरूरी है।

गांवों व भीलवाड़ा तहसील के गांवों पर चर्चा

यहां कलक्ट्रेट में कलक्टर की अध्यक्षता में बैठक के दौरान नगर विकास न्यास की पेराफेरी में शामिल गांवों व भीलवाड़ा तहसील के गांवों पर चर्चा हुई। एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया व उपखंड अधिकारी दिव्यराज सिंह ने सीमा विस्तार को लेकर प्रशासन का पक्ष रखा। राज्य सरकार को 31 दिसंबर से पहले सीमा विस्तार व नए वार्ड के लिए प्रस्ताव भेजना जरूरी है।

यह भी पढ़ें :Borewell Accident : जयपुर जिला प्रशासन सतर्क, एक दिन में बंद करवाए 328 खुले बोरवेल

जनप्रतिनिधियों से होगी चर्चा

महापौर राकेश पाठक ने बताया कि निगम के सीमा विस्तार को लेकर 24 नए गांवों की सूची प्रशासन को सौंप दी है। प्रशासन से चर्चा के बाद अब प्रस्तावित गांवों की सूची पर क्षेत्र से संबंधित जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी।

ये गांव होंगे शामिल

पांसल, मालोला, धूलखेड़ा, जोधड़ास, जीपिया, आटूण, बोरड़ा, पालड़ी, तस्वारियां, गोविंदपुरा, तेलीखेड़ा, हलेड़, सुवाणा, ईंरास, भोली, मंडपिया, माधोपुर, सालरिया, आरजिया, भदाली खेड़ा, गठिला खेड़ा, काणोली व पुरावतों का आकोला को निगम में शामिल करना प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में हुई सख्ती, नाम हटवाने के लिए कर रहे अपात्र लोग आवेदन

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़