6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला को सम्मोहित कर गहने व नकदी लेकर चंपत, बच्चा भूखा होने की बात कह पार्क में ले गई थी दो महिलाएं

रिश्तेदार से मिलने गई महिला को रास्ते में जाते हुए रोककर दो महिलाओं ने सम्मोहित कर गहने और नकदी ले गई

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Hypnotized stole jewels and cash in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

महात्मा गांधी अस्पताल में रिश्तेदार से मिलने गई महिला को रास्ते में जाते हुए रोककर दो महिलाओं ने सम्मोहित कर गहने और नकदी ले गई।

भीलवाड़ा।

महात्मा गांधी अस्पताल में रिश्तेदार से मिलने गई महिला को रास्ते में जाते हुए रोककर दो महिलाओं ने सम्मोहित कर गहने और नकदी ले गई। दो दिन पूर्व हुई घटना की रिपोर्ट गुरुवार को भीमगंज थाने में दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

READ: बाइक से भरा कंटेनर आग लगने के बाद अपने आप ही चल पड़ा, मकान से टकराया तो निकल पड़ी लोगों की चीख

पुलिस के अनुसार गत 20 फरवरी को शिवाजीनगर निवासी पुष्पादेवी राव एमजीएच में चिकित्साकर्मी से मिलने गई। वहां से मिलकर वापस लौट रही थी। अस्पताल के मुख्य द्वार पर उसे दो महिलाएं मिली। उनके हाथ में बच्चा था। उन्होंने पुष्पा देवी को रोक लिया और बच्चा भूखा होने से पैसे मांगे। पुष्पा देवी ने आरोप लगाया कि एक महिला ने उसके सिर पर हाथ फेरा।

READ: पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने पेट्रोल छिड़क लगाई आग, गम्भीर हालत में रैफर

इससे वह सम्मोहित होकर उनके साथ निकट ही पार्क में गई। वहां जाकर सोने के चार मांदलिए व पांच हजार रुपए निकाल कर दे दिए। उसके बाद वह घर आ गई। गहने खुलवाने का उससे पता ही नहीं चल पाया। दो दिन बाद पता चलने पर उसने अस्पताल चौकी पुलिस को जानकारी दी। वहां से उसे भीमगंज भेजा गया।

भूखण्ड पर कब्जे के प्रयास और धमकाने केआरोपित को जेल भेजा

प्रतापनगर पुलिस ने जिला अभिभाषक संस्था के पूर्व अध्यक्ष हेमेन्द्र शर्मा के पांसल बाइपास स्थित भूखण्ड पर कब्जा करने का प्रयास करने और धमकाने के आरोप में रिमाण्ड चल रहे करणवीर उर्फ अन्नू को गुरुवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित की निशान देही पर मौके से चुराई गई निर्माण सामग्री बरामद की गई है। उसके पिता को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। मामले में मुख्य आरोपित रितेश गुर्जर व राजवीर गुर्जर की तलाश है। गौरतलब है कि संस्था के पूर्व अध्यक्ष के पांसल बाइपास स्थित सौ फीट रोड पर चार भूखण्ड है। यहां चारदीवारी बनवाई तो कुछ लोगों ने तोड़ दी और निर्माण सामग्री चुरा ले गए। यहीं नहीं वकील को धमका कर दस लाख रुपए की मांग की। इस सम्बंध में मंगलवार को थाने पर मामला दर्ज कराया गया था।