6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने पेट्रोल छिड़क लगाई आग, गम्भीर हालत में रैफर

पारिवारिक कलह से परेशान होकर अकेले रह रहे युवक ने घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Youth fire themselves petrol in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

पारिवारिक कलह से परेशान होकर अकेले रह रहे युवक ने घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। गम्भीर हालत में उसे भीलवाड़ा के लिए रैफर किया गया।

जहाजपुर।

कस्बे में गुरुवार शाम को पारिवारिक कलह से परेशान होकर अकेले रह रहे युवक ने घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। गम्भीर हालत में उसे भीलवाड़ा के लिए रैफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

READ: राजस्थान के इस गांव में मनती है इको फ्रेंडली होली, लकड़ी व कंडे नहीं जलाकर सोने-चांदी की होलिका बनाकर करते हैं पूजा

थानाप्रभारी पन्नालाल जांगिड़ ने बताया कि जहाजपुर के चार हाटडिया निवासी रमेश टांक ने शाम को कमरे में जाकर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। उसके चिल्लाने पर पडोसी दौड़कर आए। उन्होंने बमुश्किल आग बुझाई। जहाजपुर पुलिस वहां पहुंची। उसे जहाजपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला मुख्यालय के लिए रैफर कर दिया गया। घटना के बाद पीछे प्रथमदृष्टया पारिवारिक कलह माना जा रहा है। रमेश शराब का आदि था तथा गलत शौक के कारण पत्नी अलग रहती थी। उस पर दहेज प्रताडऩा का केस भी कर रखा था। वहीं रमेश की मां भी दूसरे मोहल्ले में किराए से रह रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

READ: खुदाई के लिए पहुंचे श्रमिक, कुएं में मिला लापता युवक का शव

कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक बच्ची सहित चार घायल

बागोर भीलवाड़ा-राजसमन्द राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को अनियंत्रित होकर एक कार पलट गई। जिसमें सवार एक बच्ची सहित चार जने घायल हो गए। पुर थाना क्षेत्र में पुर बाईपास पर गुरुवार एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कार में सवार बच्ची सहित दो महिलाएं एवं दो पुरूष घायल हो गए।

READ: मां की मौत पर किया दावा, पिता भी चल बसा तो कोर्ट ने चार साल से अनाथाश्रम में रह रहे बेटे को ढूंढा, दिलाए 9 लाख रुपए

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुर थाना पुलिस नेघायलों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया। ये सभी जयपुर से राजसमंद में शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे।