6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आचार संहिता में कर दिया सिलाई सेंटर का उद्घाटन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 16 Nov 2018, 7:40 PM IST

Inauguration of the sewing center code of conduct in bhilwara

Inauguration of the sewing center code of conduct in bhilwara

भीलवाड़ा।

विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद नगर परिषद की ओर से राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत सिलाई सेंटर खोल दिया गया। परिषद के राजस्व अधिकारी पिंटूलाल जाट ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। निर्वाचन विभाग के नियमों के तहत इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन पर अभी रोक है।

सांगानेरी गेट पर खोले गए इस सेंटर में प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं को सिलाई सिखाई जाएगी। अभी चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। एेसे में किसी भी सरकारी योजना का लाभ दिलाने या प्रचार जैसे कार्यक्रम नहीं किए जा सकते हैं। इसके बावजूद इस सेंटर का उद्घाटन कर दिया गया। कार्यक्रम में लाभान्वित होने वाली महिलाएं भी मौजूद थी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत शहर में जरूरतमंद परिवारों के आजीविका के साधन विकसित किए जाते हैं। इसके तहत एटीडीसी वोकेशनल इंस्टीट्यूट की ओर से सिलाई सिखाई जाएगी।


आचार संहिता उल्लघंन जैसा कुछ नहीं है। हम इसे सामान्य कार्यक्रम मानते हैं।

परीक्षित जैन, मैनेजर एनयूएलएम

यह कार्यक्रम पहले से चल रहा है। इसमें उद्घाटन जैसा कुछ नहीं है। सामान्य कार्यक्रम है।
पिंटूलाल जाट, राजस्व अधिकारी नगर परिषद