श्री चारभुजानाथ मंदिर का शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रों के साथ जल एवं दुग्ध अभिषेक शुरू हुआ । जल का अभिषेक नीरज गुर्जर द्वारा दमकल के फव्वारे से किया गया । वहीं दूध का अभिषेक विधायक धीरज गुर्जर द्वारा दमकल के फव्वारे से किया गया। दुग्धाअभिषेक से मन्दिर प्रांगण में खड़े श्रद्धालु भी ठाकुरजी के चरणामृत से नहा गए। साथ ही वहां मौजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जय चारभुजानाथ का जयकारा गूंज उठा। गौरतलब है कि कोटड़ी में भगवान चारभुजानाथ के नवनिर्मित मंदिर का स्वर्णकलशाभिषेक व महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है।