14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान उपचुनाव परिणाम: मांडलगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने मारी बाजी

मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव का परिणाम आ गया है। यहां भाजपा को बड़ा झटका लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 1 Feb 2018, 1:27 PM IST

Vivek Dhakar

Vivek Dhakar

भीलवाड़ा। मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव का परिणाम आ गया है। यहां भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ ने बीजेपी प्रत्याशी शक्ति सिंह को करारी मात दी है।

कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ 12974 मतों से जीत गए हैं। इससे पहले रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिल रही थी, लेकिन जैसे जैसे वोटों की गिनती बढ़ती गई, वैसे-वैसे भाजपा के प्रत्याशी शक्ति सिंह अपनी हार की ओर बढ़ते गए। हालांकि परिणाम कांग्रेस के खेमे में आया। वहीं, जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता जश्न मनाना शुरू कर दिया और प्रत्याशी विवेक धाकड़ को बधाइयां देकर उनका मुंह मीठा करवाया। कांग्रेस में विवेक धाकड़ के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट , पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी ने जोर लगाया था।

Rajasthan By Election Result Live : यहां जानें पल-पल की अपडेट्स

मांडलगढ़ सीट का इतिहास देखें तो अब तक हुए 15 चुनाव में पांच बार जीत का अंतर तीन हजार से कम वोटों का रहा है। वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में 82 फीसदी मतदान हुआ था, तब यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था।

Rajasthan By Election Result: रुझानों में भाजपा का सूपड़ा साफ, कांग्रेस की बल्ले-बल्ले

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
परिणाम आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ जश्न मना रहे है और एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

उप-चुनावों के रूझानों पर कांग्रेस गदगद, बोले अशोक गहलोत— भाजपा की शुरु हो गई उल्टी गिनती

मीडियाकर्मी से बदसलूकी
मीडियाकर्मी से यहां लगे एक सुरक्षा अधिकारी द्वारा बदसलूकी करने से नाराज मीडियाकर्मी धरने पर बैठ गए। बाद में अधिकारियों की समझाइश पर मीडियाकर्मी माने। जानकारी के अनुसार पुलिस उप अधीक्षक राजेश मीणा ने एक मीडियाकर्मी से बदसलूकी। इससे नाराज मीडियाकर्मी धरने पर बैठ गए।

..तो पद्मावत और आनंदपाल बन रहे उपचुनावों में बीजेपी की हार का कारण, लोगों में है भारी नाराजगी