
MGH will be based on latest technology in bhilwara
भीलवाड़ा।
महात्मा गांधी चिकित्सालय का आईसीयू वार्ड जल्द ही आधुनिक सुविधाओं और नवीनतम तकनीक से युक्त होगा। अस्पताल प्रशासन का प्रयास इसे अजमेर संभाग में सबसे आधुनिक आईसीयू बनाने का है। आईसीयू वार्ड में तोडफ़ोड़ का कार्य चल रहा है। जल्द ही नया निर्माण शुरू हो जाएगा। आईसीयू के नया रूप लेने के बाद चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ अपने स्थान पर बैठे-बैठे मरीज पर नजर रख सकेंगे। नया आईसीयू पूर्णतया वातानूकुलित होगा।
इसके लिए 12 नए एयर कंडीशनर लगाए जाएंगे। चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशयन डॉ. अरूण गौड़ ने बताया कि आधुनिक आईसीयू के निर्माण के लिए पांच लाख रुपए का सहयोग रिखब बियाणी ने किया। इस राशि से आईसीयू में एक दर्जन नए एयरकण्डीशनर लगाए जाएंगे। राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी की ओर से 10 लाख रुपए की राशि जिला कलक्टर ने स्वीकृत की है।
मरीज को ऑक्सीजन व नेबुलाइजेशन देने के लिए स्थापित होने वाले संयंत्र के लिए बाहर से नवीनतम तकनीक पर आधारित पाट्र्स मंगाए जा रहे है। नए आइसीयू में चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ के बैठने की व्यवस्था बीच में और उनके चारों ओर मरीजों के बेड होंगे, जिन पर उनकी सीधी नजर होगी।
मरीज को कुछ भी होते ही नर्सिंग स्टाफ तत्काल उसके पास पहुंच जाएगा। पुराने आईसीयू में नर्सिंग स्टाफ आईसीयू के गेट पर बैठते थे। मरीज को कुछ भी होने पर परिजन बुलाने आते थे। नए आईसीयू में इसकी जररूत नहीं पड़ेगी। नए आईसीयू वार्ड में वेंटीलेटर की सुविधा होगी। आईसीयू के जीर्णोंद्धार के कारण मरीजों को पुराने डायलिसिस विभाग में शिफ्ट कर दिया गया है।
दो माह में पूरा हो जाएगा कार्य
&राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी और भामाशाहों के सहयोग से शुरू हुआ आईसीयू के जीर्णोद्धार का कार्य दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। सेन्ट्रल नर्सिंग सहित मरीजों को कई बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी। नया वार्ड बनने के बाद बेड की संख्या भी बढाई जाएगी।
एसपी आगीवाल, प्रमुख चिकित्साधिकारी, एमजीएच
Published on:
11 May 2018 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
