जिले की सभी पंचायत समितियों में मनरेगाकर्मी गुरुवार को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। कार्मिक पंचायत समिति के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारे लगाए व प्रदर्शन किया। मनरेगाकर्मियों ने प्रधान को अपना मांग पत्र सौंपा। इसके चलते मनरेगा के कई प्रभावित हो रहे हैं। नए मस्टरोल तक जारी नहीं हो पा रहे है और न श्रमिकों को नए कार्ड जारी किए जा रहे हैं।