12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांसद प्रतिनिधि के मकान से समेट ले गए आठ लाख का माल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
MP representative houses goods stolen eight lake in bhilwara

MP representative houses goods stolen eight lake in bhilwara

भीलवाड़ा।

तिलकनगर में शनिवार रात चोरों ने गश्त व्यवस्था को धता बता सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आंचलिया के मकान को निशाना बनाया। खिड़की की ग्रिल हटाकर घर में घुसे चोर नकदी समेत करीब आठ लाख के सोने-चांदी के गहने समेट ले गए। घटना के समय आंचलिया की पत्नी घर में सोई हुई थी। सुबह जाग होने पर चोरी का पता चला। पुलिस आस-पास लगे सीसी कैमरों के फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

READ: खेत में चारा काटते समय सामना हुआ अजगर से और फिर शुरू हुआ रेस्क्यू आॅपरेशन

माण्डलगढ़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन एवं सांसद प्रतिनिधि आंचलिया रात में वह संगठन के काम से शाहपुरा गए हुए थे। उनकी पत्नी प्रभा अंदर के कमरे में सोई हुई थी। देर रात चोर रसोई की खिड़की की ग्रिल हटा घर में घुसे। कमरे में रखी चाबी से आलमारी खोलकर ७२ हजार रुपए, सोने के कंगन, चेन, अंगूठी, टॉप्स, चांदी के सिक्के समेत करीब आठ लाख का माल ले गए। सुबह आंचलिया की पत्नी जागी तो खिड़की की ग्रिल हटी नजर आई। कमरे में आलमारी खुली और सामान बिखरा हुआ था। भीमगंज पुलिस व एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड वहां पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

READ: अंधविश्वास: मासूम दर्द से चीखता रहा, पेट पर गर्म सलाखों से दागते रहे निर्दयी परिजन

खंगाले फुटेज, चार जने आए नजर

पुलिस ने आंचलिया के मकान के आस-पास लगे सीसी कैमरों को खंगाला। फुटेज के आधार पर पुलिस का मानना है कि वारदात में चार जने शामिल हो सकते है। एक व्यक्ति घर के बाहर निगरानी रख रहा था। फुटेज के आधार पर चोरों का पता किया जा रहा है।

तीन अन्य स्थानों पर भी किया प्रयास
चोरों ने आंचलिया के मकान के अलावा निकट ही तीन अन्य स्थानों पर भी चोरी का प्रयास किया। मंदिर का दानपात्र तोड़ा, दो अन्य मकानों में जाग हो जाने से भाग गए।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग