गंगापुर .कस्बे में रविवार रात छत पर सो रहे बालक की गर्दन पर किसी जानवर ने पंजा मार कर घायल कर दिया । परिजनों ने उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया। कस्बे के वार्ड३ निवासी मोनू पुत्र शंकरलाल माली छत पर सो रहा था कि अज्ञात जानवर ने उसकी गर्दन पर पंजा मार दिया। मोनू के चिल्लाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी उठकर आए तो गर्दन से खून निकल रहा था। गर्दन पर दस टांके आए।