जिले में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। एेसे में प्रशासन की लापरवाही मनरेगा श्रमिकों पर भारी पड़ सकती है। चिलचिलाती धूप में श्रमिक कैसे काम करते हैं और उनके लिए क्या सुविधााएं हैं, यह जानने टीम पत्रिका ने एक दर्जन से अधिक कार्यस्थल का जायजा लिया तो मजदूरों के लिए मेडिकल किट तो दूर की बात है बल्कि छाया व ठंडे पानी तक के इंतजाम भी नहीं मिले। टीम ने सुवाणा पंचायत समिति के पालड़ी, आरजिया, पांसल, देवली, गुरला क्षेत्र का दौरा किया।