8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा में युवक की हत्या के बाद फिर से तनाव: 3 नाबालिग हिरासत में, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Bhilwara Tension: राजस्थान के भीलवाड़ा में फिर से तनाव बढ़ गया है। शहर के शास्त्रीनगर में मंगलवार रात कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन नाबालिग को हिरासत में लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 11 May 2022, 9:55 AM IST

rajasthan: again tension in bhilwara

Bhilwara Tension: राजस्थान के भीलवाड़ा में फिर से तनाव बढ़ गया है। शहर के शास्त्रीनगर में मंगलवार रात कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद शहर में हालात तनावपूर्ण हैं। प्रशासन ने 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन नाबालिग को हिरासत में लिया है। अभी तक इस हत्या के कारणों के बारे में पुलिस ने कुछ नहीं बताया है। हिंदूवादी संगठन मृतक आदर्श तापड़िया के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच ने आज भीलवाड़ा बंद का आह्वान किया है। 200 से अधिक लोग शहर के सूचना केंद्र चौराहे पर एकत्रित हुए हैं, जो कि पूरा बाजार बंद करवाएंगे। विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि भीलवाड़ा में लगातार सांप्रदायिक घटनाएं सामने आ रही हैं। जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है और परिवार को 50 लाख रुपए की मदद नहीं दी जाती तब तक शव को नहीं उठाएंगे और भीलवाड़ा बंद रखेंगे।

यह भी पढ़ें : भीलवाड़ा में युवक की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण, इंटरनेट सेवा बंद

घटना को देखते हुए जिलेभर से पुलिस जाप्ता भीलवाड़ा बुला लिया गया। जानकारी के अनुसार भोपालपुरा रोड निवासी 20 वर्षीय आदर्श तापड़िया पुत्र ओमप्रकाश तापड़िया को मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे कुछ युवकों ने न्यू हाउसिंग बोर्ड में ब्रह्मणी स्वीटस की दुकान के बाहर बुलाया। आदर्श के पहुंचते ही उस पर युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे खून से लथपथ आदर्श जमीन पर गिर गया। वारदात से वहां से गुजर रहे लोग सन्न रह गए। वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। कुछ लोग घायल को आदर्श को एमजीएच लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात का पता लगने पर बड़ी संख्या में लोग एमजीएच में जमा हो गए। विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, राजकुमार आंचालिया समेत कई लोग रात में एमजीएच पहुंचे। मृतक की मां इंदू तापडि़या व अन्य परिजन वहां पहुंचे तो कोहराम मच गया। आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पूरी नहीं होने तक लोगों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। मृतक आदर्श के तीन भाई है। आदर्श उनमें से मंझला था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आदर्श के छोटे भाई हनी से कुछ जनों का मंगलवार शाम को झगड़ा हुआ था। इसका पता चलने पर आदर्श ने झगड़ा करने वालों को उलाहना दिया था। माना जा रहा है कि इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने आदर्श पर चाकू से वार किया। भीलवाड़ा शहर के बीजेपी विधायक विट्ठल अवस्थी ने कहा कि यह घटना भीलवाड़ा के लिए शर्मनाक है। पुलिस प्रशासन और सरकार के लिए आंखें खोलने वाली घटना है।